धवल ठाकुर ने सुनाया कास्टिंग स्कैम का अनुभव
Dhawal Thakur narrates, his experience ,casting scam

वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अभिनेता धवल ठाकुर और संचिता बसु ने अपने करियर, संघर्ष और इंडस्ट्री के अनुभव साझा किए। धवल ने बताया कि उन्हें इस सीरीज का ऑफर मिलने के बाद सबसे पहले किरदार की तैयारी करने का उत्साह था। वहीं संचिता ने कहा कि कॉलेज लाइफ कभी न जी पाने के कारण उन्हें शानवी का किरदार बेहद खास लगा। दोनों ने बताया कि ऑडिशन और वर्कशॉप के दौरान उनकी दोस्ती हुई, जिसने स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को मजबूत बनाया। संचिता ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने से शुरू हुआ उनका सफर एक वायरल रील के बाद फिल्मों तक पहुंचा।

 

इंटरव्यू के दौरान धवल ठाकुर ने कास्टिंग स्कैम का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में एक व्यक्ति ने पोर्टफोलियो और कलाकार कार्ड बनवाने के नाम पर ₹20 हजार की मांग की थी। तभी उन्हें समझ आ गया कि यह पैसे ऐंठने का खेल है और उन्होंने तुरंत दूरी बना ली। वहीं संचिता ने बताया कि उन्हें पहली तेलुगु फिल्म का ऑफर सोशल मीडिया रील्स के जरिए मिला था। शुरुआत में उन्हें यह फर्जी कॉल लगा, लेकिन बाद में मैनेजर और कास्टिंग टीम के भरोसा दिलाने पर उन्होंने ऑडिशन दिया और उनका चयन हो गया।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.