Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार यदि केवल उनका मंत्रालय बदलने की सोच रही है, तो यह स्वीकार्य नहीं होगा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और छात्र आंदोलन की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। इस दौरान उनके साथ जंतर-मंतर पर 23 दिन तक भूख हड़ताल करने वाली AISA की छात्राएं भी मौजूद रहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा—धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और प्रधानमंत्री छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए माफी मांगें। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शन के दौरान घायल एक छात्र को साथ लाकर धर्मेंद्र प्रधान को "अपराधी शिक्षा मंत्री" बताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |