स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सवाल सुन भड़के राघव जुयाल
Raghav Juyal , student protests

अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के प्रमोशन के दौरान जयपुर पहुंचे अभिनेता और डांसर राघव जुयाल मीडिया के एक सवाल पर नाराज हो गए। इवेंट से बाहर निकलते समय एक रिपोर्टर ने उनसे छात्र आंदोलन पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल किया। इस पर राघव ने जवाब दिया, "जितनी हिम्मत आप हमसे पूछने में करते हैं, उतनी उनसे किया करो, जिनसे वाकई पूछना चाहिए।" इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ने लगे।

 

रिपोर्टर ने दोबारा कहा कि उन्होंने छात्रों के बीच फिल्म का प्रमोशन किया है, लेकिन आंदोलन पर कुछ नहीं कहा। इस पर राघव ने पलटकर जवाब दिया, "मैंने इंस्टाग्राम पर डाला हुआ है, आप वो पढ़ लीजिए। इतनी हिम्मत वहां दिखाते, जहां दिखाना है। वहां हिम्मत दिखाओ, वहां ये हालत नहीं होती।" इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, फिल्म के बहिष्कार (बॉयकॉट) की मांग को लेकर भी राघव की प्रतिक्रिया चर्चा में बनी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 25 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.