'प्रोटेस्ट गॉट टैलेंट': युवाओं ने गानों और रैप के जरिए बुलंद की आवाज, लगाए इंकलाब के नारे

जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां युवाओं के लिए 'प्रोटेस्ट गॉट टैलेंट' का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रदर्शन स्थल पर बाकायदा पोस्टर्स लगाकर लोगों को अपना टैलेंट सबके सामने रखने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं ने रैप और देशभक्ति के जोश से भरे गानों के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में एक लड़के ने 'मतवाली नशीले नैनों वालिये, मैंनू एक गल दसदा' गाना गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

गीत प्रस्तुत करने के बाद युवाओं ने मंच से अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी और इंकलाब के नारे लगाए। गाना गाने वाले युवक ने संदेश देते हुए कहा, "यह देश हमारा है, यह जनता हमारी है, हम अपना हक लेकर रहेंगे... इंकलाब जिंदाबाद!" प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस रचनात्मक मंच के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और अनुशासित तथा प्रभावशाली तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.