जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर AI सर्विलांस से पैनी नजर
AI surveillance ,close eye , protesters ,Jantar Mantar

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने हाईटेक निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने केरल हाउस के बाहर अपनी अत्याधुनिक 'इक्षणा' निगरानी वैन तैनात की है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस है। इस सिस्टम के जरिए प्रदर्शनकारियों के चेहरों को स्कैन कर पुलिस डेटाबेस में मौजूद अपराधियों और वांछितों की तस्वीरों से उनका मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

हालांकि, पुलिस की इस एआई निगरानी व्यवस्था से प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच निजता और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है। कई छात्रों को डर है कि इस फुटेज का इस्तेमाल भविष्य में सरकारी नौकरियों या अन्य प्रक्रियाओं के दौरान उनके खिलाफ किया जा सकता है, जिसके चलते कई लोग चेहरा ढककर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिकॉर्ड की गई फुटेज को सुरक्षित रखने की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं है और जांच की आवश्यकता पड़ने पर यह डेटा लंबे समय तक सिस्टम में रखा जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.