उत्तराखंड में नकल माफिया पर फिर चला चाबुक: UTU पेपर लीक मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार
Crackdown ,cheating mafia,  Uttarakhand , n UTU paper leak case

उत्तराखंड में परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए धामी सरकार का कड़ा रुख जारी है। दून पुलिस ने उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सम-सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि 8 जुलाई को आयोजित परीक्षा से ठीक पहले आरोपी प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए छात्रों को प्रश्न शेयर किए थे। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच में प्रश्नों का मिलान सही पाए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

इस बड़ी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे भर्ती परीक्षा हो या शैक्षणिक, गोपनीयता भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएम धामी ने बताया कि राज्य में लागू सख्त नकलरोधी कानून के तहत अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं और उनके सहयोगियों को जेल भेजा जा चुका है, और प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष परीक्षा माहौल देने के लिए यह अभियान आगे भी इसी कड़ाई से जारी रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 24 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.