Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर शाह ने लिखा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कड़ी सजा सुनिश्चित करने का यह फैसला उन लोगों के लिए सख्त संदेश है, जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं।
अमित शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब NEET पेपर लीक और कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि पेपर लीक मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |