NEET पेपर लीक पर बिहार में छात्रों का प्रदर्शन तेज, पटना समेत कई जिलों में सड़कों पर उतरे युवा
Student protests , NEET paper ,leak intensify,Bihar

NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में छात्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। पटना, मुंगेर, बेगूसराय और कटिहार समेत कई जिलों में छात्र हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटना में प्रदर्शनकारियों ने अशोक राजपथ पर जाम लगाया, जबकि कटिहार में छात्रों ने जिला समाहरणालय (डीएम कार्यालय) का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। हालात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात किए गए हैं।

पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए मौके से हटाया, लेकिन छात्रों ने हिरासत के दौरान भी नारेबाजी जारी रखी। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी उठाई। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.