अनशनकारी सोनम वांगचुक मेदांता में भर्ती: जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने जाना हाल, अस्पताल में थ्री-लेयर सुरक्षा
Hunger-striking Sonam Wangchuk ,Medanta; JP Nadda, hospital

लद्दाख की मांगों और छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से स्थानांतरित किए जाने के बाद डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से बातचीत की पहल देखने को मिली है, जहां केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर ICU में वांगचुक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की तरफ से उनका आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी होना बाकी है।

सोनम वांगचुक के इलाज के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में दिल्ली और हरियाणा पुलिस की कड़ी 'थ्री-लेयर' सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। मुख्य द्वार से लेकर वांगचुक के वार्ड वाले फ्लोर तक सख्त पहरा है, जहां मरीजों और उनके तीमारदारों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा के इस कड़े घेरे के बीच वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और जल्द ही उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट सामने आने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.