शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने खोला मोर्चा
Congress , Education Minister Dharmendra Pradhan

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रही गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमले तेज कर दिए हैं। AICC संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जिस मंत्री के कार्यकाल में देश की परीक्षा प्रणाली पर भरोसा खत्म हो चुका हो, उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश का युवा अब केवल खोखले आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होने वाला है और शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि NTA, CBSE, UGC और NAAC जैसी प्रमुख संस्थाएं अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मनमानी नियुक्तियों और पेपर लीक की घटनाओं को संस्थागत नाकामी करार दिया। मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पुलिस हिरासत के बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर लिया है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.