Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी ने पटना पुलिस पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश सचिव रवि नारायण सिंह का दावा है कि पुलिस ने प्रशांत किशोर (PK) से जुड़े होटलों और पार्टी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी की तथा बिना वजह चेकिंग के नाम पर होटल सील करने व जेल भेजने की धमकियां दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 जुलाई को स्पेशल सेल और पुलिस की टीमों ने उनके होटलों और घर पर दबिश दी और बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी ने फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
जन सुराज पार्टी का कहना है कि जब पुलिस से मेहमानों और पुराने रजिस्टरों की जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने दस्तावेज देने के लिए समय मांगा था। हालांकि, सहयोग की बात कहने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने जबरन होटलों व कमरों की तलाशी ली, जिससे ठहरे हुए मेहमानों को परेशानी हुई। पार्टी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और प्रशासनिक दबाव बनाने की कोशिश करार दिया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |