'तबाही' विवाद के बीच 'टॉक्सिक' का नया सरप्राइज, अब यश के साथ दिखेंगी तारा सुतारिया
Tabahi controversy, Toxic, Tara Sutaria , star alongside Yash.

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' कियारा आडवाणी के साथ फिल्माए गए बोल्ड और इंटिमेट सीन्स को लेकर चर्चा में रहा। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने जा रहे हैं, जिसमें यश पहली बार तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह गाना सिर्फ रोमांटिक ट्रैक नहीं होगा, बल्कि फिल्म की कहानी और दोनों किरदारों के रिश्ते को भी आगे बढ़ाएगा।

नए गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने कंपोज किया है, जबकि इसे सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। कहा जा रहा है कि 'तबाही' में यश और कियारा की केमिस्ट्री दिखाने के बाद अब मेकर्स यश और तारा की नई जोड़ी के जरिए फिल्म का एक अलग और भावनात्मक पहलू दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं। ऐसे में फैंस इस नए ट्रैक के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.