Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मुद्दा सोमवार को राज्यसभा में जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करवा रही है। खड़गे के बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
उधर, जंतर-मंतर पर संसद मार्च की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और RAF की भारी तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने और सिर फूटने का आरोप लगाया, जबकि दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार किया है। इसी बीच संसद में सरकार ने जजों की संख्या बढ़ाने से संबंधित विधेयक भी लोकसभा में पेश किया, लेकिन जंतर-मंतर की घटना को लेकर जारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |