बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का BJP पर निशाना, बोले- यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने की लड़ाई
Prashant Kishor , BJP, Bankipur by-election, Chief Minister

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान जन सुराज के संस्थापक और पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भाजपा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि बिहार को मौजूदा नेतृत्व से बेहतर मुख्यमंत्री देने का अवसर है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता इस बार पारंपरिक राजनीतिक सोच से आगे बढ़कर राज्य की दिशा बदलने के लिए मतदान करेगी।

प्रशांत किशोर ने भाजपा के लंबे समय से रहे दबदबे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह चुनाव पार्टी के "अहंकार को तोड़ने" की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा को भरोसा था कि बांकीपुर में किसी भी उम्मीदवार को उतारने पर कमल के निशान पर वोट मिल जाएगा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और पार्टी को देशभर के नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है, तो बड़े-बड़े नेता भी लोगों के बीच जाकर समर्थन मांगने को मजबूर हो जाते हैं।

 
 
अमे
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.