कटरीना कैफ ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, विक्की संग खास पल किए साझा
Katrina Kaif , birthday celebration photos,  shares special moments , Vicky

43वें जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उनके पति विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ बिताए गए खूबसूरत पल नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कटरीना ने भावुक संदेश लिखते हुए विक्की का आभार जताया और कहा कि भगवान ने उन्हें उनके जैसा अनमोल जीवनसाथी दिया है। उन्होंने इसे अपना "सबसे खूबसूरत जन्मदिन" बताया। बेटे विहान के जन्म के बाद यह कटरीना का पहला जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्होंने पीच रंग की ड्रेस में सादगी भरा लुक अपनाया, जबकि एक तस्वीर में वह विक्की के साथ कैजुअल अंदाज में भी नजर आईं।

 

इससे पहले विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें "जान" कहकर संबोधित किया था। कटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में बेटे विहान के माता-पिता बने थे और जनवरी 2026 में उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा किया था। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है। साल 2019 में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान विक्की कौशल ने मजाकिया अंदाज में सार्वजनिक रूप से कटरीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। बाद में दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी की और अब बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.