अनन्या पांडे-गौरव गुप्ता का रैंप वॉक वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Ananya Panday , Gaurav Gupta, ramp walk, social media

 

इंडिया कॉउचर वीक 2026 में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के 'लाइट सॉन्ग' कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर बनीं अभिनेत्री अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो फैशन शो के समापन के बाद का बताया जा रहा है, जिसमें दोनों मीडिया के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इसी दौरान कैमरे में एक छोटा-सा पल कैद हुआ, जिसमें गौरव गुप्ता अनन्या की कमर पर हल्का-सा इशारा करते दिखाई देते हैं। इसके बाद अनन्या मुस्कुराते हुए एक तरफ हटती हैं और डिजाइनर की तारीफ करती नजर आती हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे दोनों के बीच दोस्ताना और सहज मजाक बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इस इशारे पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जताई है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि वीडियो में दोनों सहज और सामान्य दिखाई दे रहे हैं, इसलिए बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। फिलहाल इस वायरल वीडियो पर अनन्या पांडे या गौरव गुप्ता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.