ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी का हमला, बोले- 'पुलिस की वर्दी में हुई चोरी'
Abhishek Banerjee ,bulldozer ,Theft committed, police uniform

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना के अमतला स्थित अपने पार्टी कार्यालय पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल प्रशासन और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्यालय तोड़े जाने के बाद पुलिस और कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैपटॉप, प्रिंटर, दस्तावेज, टेबल-कुर्सियां और अन्य सामान उठा लिया। अभिषेक ने इसे "पुलिस की वर्दी में चोरी" करार देते हुए कहा कि मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के बावजूद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएगी तथा संबंधित वीडियो देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के कार्यालय को भी भेजे गए हैं।

 

वहीं, जिला प्रशासन ने कार्रवाई को नियमों के अनुरूप बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय के अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद 15 जुलाई को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन दो बार नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। प्रशासन के अनुसार, संबंधित जमीन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। फिलहाल यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.