Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने के बाद उनके समर्थन में चल रहा प्रदर्शन और अधिक विवादों में घिर गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने के उद्देश्य से 30–40 बाहरी लोग प्रदर्शन स्थल में घुस आए हैं। CJP का आरोप है कि ये लोग आंदोलन के दौरान भड़काऊ और भारत-विरोधी बयान देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टी ने अपने समर्थकों से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें आंदोलन से अलग रखने की अपील की है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए CJP को संसद मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि संसद भवन के आसपास का इलाका अत्यधिक संवेदनशील है और बड़ी भीड़ के पहुंचने से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ने या सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। इसके मद्देनظر पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |