Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच अभिनेत्री राखी सावंत ने वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने भावनात्मक अंदाज में कहा कि सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए और उन्हें शिक्षा मंत्री बनाने का सुझाव भी दिया।
उधर, सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि लंबे उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण सोनम वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं, वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का ऐलान करते हुए आंदोलन जारी रखने और 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च में शामिल होने की अपील की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |