Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म 'ओएमजी-2' को लेकर अभिनेता परेश रावल के दावों पर निर्माता अश्विन वर्दे ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। अश्विन का कहना है कि फिल्म के कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकार अक्षय कुमार के पास थे और लेखक अमित राय ने इसकी मूल स्क्रिप्ट लिखी थी। उनके अनुसार, परेश रावल इस कहानी को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे, जिससे अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट से बाहर हो जाएं। निर्माता ने इसे अनैतिक कदम बताते हुए कहा कि इसी कारण स्क्रिप्ट के अधिकार खरीदकर उसे सुरक्षित किया गया।
अश्विन वर्दे ने यह भी दावा किया कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर स्क्रिप्ट पहले अक्षय कुमार को दिखाने की बात कही, लेकिन परेश रावल इसके लिए तैयार नहीं हुए और बाद में फिल्म से अलग हो गए। निर्माता के मुताबिक, इसके बावजूद परेश रावल को उनकी पत्नी और बिजनेस पार्टनर के नाम पर निर्माता का क्रेडिट दिया गया और उनकी पूरी फीस भी अदा की गई। यह विवाद हाल ही में परेश रावल द्वारा दिए गए उस बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 'ओएमजी-2' की कहानी उन्होंने लिखी थी, लेकिन उन्हें उसका श्रेय नहीं मिला।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |