'वाराणसी' होगी स्टैंडअलोन फिल्म, पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित होगी कहानी

निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म 'बाहुबली' की तरह किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होगी, बल्कि एक स्टैंडअलोन फिल्म होगी, जिसकी पूरी कहानी एक ही भाग में दिखाई जाएगी। राजामौली के अनुसार, फिल्म में अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया, रामायण से जुड़े पौराणिक तत्व, प्राकृतिक आपदाएं और भव्य विजुअल्स देखने को मिलेंगे, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत पिता और पुत्र के रिश्ते पर आधारित भावनात्मक कहानी होगी।

 

विजयेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखी गई इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और टाइम-ट्रैवल जैसे साइंस-फिक्शन तत्वों का अनोखा मिश्रण होगी। राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा के किरदार 'मंदाकिनी' की तारीफ करते हुए उन्हें "आग" बताया। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.