भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आज लॉन्च, काउंटडाउन दोबारा शुरू
India, first private orbital rocket, Vikram-1, countdown resumes

हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस आज श्रीहरिकोटा से भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 का प्रक्षेपण कर रही है। लॉन्च से कुछ मिनट पहले तकनीकी कारणों से काउंटडाउन रोक दिया गया था, जिसे बाद में दोबारा शुरू किया गया। अब 'मिशन आगमन' के तहत रॉकेट का प्रक्षेपण दोपहर 12:05 बजे निर्धारित किया गया है। यह भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि विक्रम-1 पृथ्वी की लगभग 450×450 किलोमीटर की निचली कक्षा (LEO) में पेलोड स्थापित करने का प्रयास करेगा।

 

मिशन आगमन के तहत विक्रम-1 कई तकनीकी और व्यावसायिक पेलोड अंतरिक्ष में ले जाएगा। इनमें विभिन्न भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स के पेलोड के साथ 18 कैरेट सोने से बना एक विशेष माइक्रो-आर्ट पीस भी शामिल है, जिस पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, डॉ. विक्रम साराभाई और सर सी.वी. रमन की सूक्ष्म आकृतियां उकेरी गई हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्तलिखित 'वंदे मातरम्' संदेश वाला पोस्टकार्ड भी इस मिशन का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने लॉन्च से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.