NEET 2026: सफल अभ्यर्थियों में OBC सबसे आगे, EWS और SC की भागीदारी में भी बड़ा इजाफा
NEET 2026, OBCs , EWS , SC participation as wel

NEET UG 2026 के नतीजों में सामाजिक श्रेणियों के अनुसार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस वर्ष कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में OBC वर्ग की हिस्सेदारी 41.8% रही, जबकि सफल अभ्यर्थियों में यह बढ़कर 45.7% हो गई। यानी लगभग हर दूसरा सफल छात्र OBC वर्ग से है। वहीं, सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी सफल अभ्यर्थियों में 26% रही, जबकि SC, EWS और ST वर्ग की हिस्सेदारी क्रमशः 14.2%, 8.5% और 5.7% दर्ज की गई। इस साल करीब 20 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख ने मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता हासिल की।

 

वर्ष 2019 से 2026 के बीच परीक्षार्थियों की संख्या में सबसे तेज वृद्धि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में 76.3% दर्ज की गई, जबकि SC वर्ग में 63.5%, ST में 56.9%, OBC में 40.5% और सामान्य वर्ग में 24.5% की बढ़ोतरी हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि EWS आरक्षण लागू होने के बाद इस वर्ग की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, 2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी अभ्यर्थी NEET में 720 में से पूर्ण 720 अंक हासिल नहीं कर सका।

Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.