धीरेंद्र शास्त्री का मौलाना जरजिस अंसारी पर पलटवार, विवादित बयान पर दी चेतावनी
Dhirendra Shastri , Maulana Jarjis Ansari, controversial statement

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मौलाना जरजिस अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। छतरपुर में कथा के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के नमाज पढ़ने का दावा पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत है। उन्होंने मौलाना से ऐसे बयान न देने की अपील करते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा इस तरह की टिप्पणी की गई, तो वह उनके घर के बाहर भगवद्गीता का पाठ करेंगे। साथ ही उन्होंने मौलाना से "घर वापसी" करने की भी बात कही।

यह विवाद मौलाना जरजिस अंसारी के एक भाषण के वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भगवान श्रीकृष्ण नमाज पढ़ते थे और अपने तर्क के समर्थन में श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का उल्लेख किया था। इस बयान को लेकर विरोध के बाद लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न धार्मिक संगठनों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.