देहरादून में राहुल गांधी ने उठाए बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली पर सवाल
Rahul Gandhi ,unemployment, Dehradun

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के युवा बढ़ती शिक्षा लागत, रोजगार के सीमित अवसर, कड़ी प्रतिस्पर्धा और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। राहुल ने दावा किया कि करोड़ों अभ्यर्थियों में से केवल कुछ लाख को ही सफलता मिलती है, जिससे अधिकांश युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के सामने ईमानदारी और मेहनत का कठिन रास्ता तथा गलत तरीके अपनाने का आसान रास्ता, दोनों मौजूद हैं, लेकिन अधिकांश छात्र ईमानदारी से मेहनत करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कमजोरी, चीनी उत्पादों की बढ़ती मौजूदगी, निजीकरण, सीमित बैंक ऋण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव के कारण रोजगार के अवसर घटे हैं, जिससे युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 18 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.