Patrakar Priyanshi Chaturvedi
'मिर्जापुर' और 'दिल्ली क्राइम' जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपनी दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने शुरुआती संघर्ष और करियर के अनुभव साझा किए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके सीन काट दिए गए और ऑडिशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। रसिका ने कहा कि सफलता तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था और कई बार उन्हें निराशा का भी सामना करना पड़ा।
'मिर्जापुर' में बीना त्रिपाठी का किरदार मिलने को लेकर रसिका ने बताया कि उन्होंने शो के निर्माता करण अंशुमन को एक दोस्त की सलाह पर हिचकिचाते हुए संदेश भेजा था। उन्हें डर था कि कहीं यह गलत न लगे या उन्हें रिप्लेस न कर दिया जाए, लेकिन करण ने तुरंत जवाब देकर मुलाकात के लिए बुलाया। रसिका के अनुसार, करण ने बताया कि उन्होंने पहले इसलिए संपर्क नहीं किया था क्योंकि उन्हें लगा था कि वह अब केवल फिल्मों में काम करना चाहती हैं। यही मुलाकात आगे चलकर उन्हें 'मिर्जापुर' का यादगार किरदार दिलाने की वजह बनी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |