मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, रोजगार और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी
Congress , strategy, monsoon session, government

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने 19 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनुसार, पार्टी किसानों की समस्याओं, सरकारी नौकरियों के लिए वार्षिक जॉब कैलेंडर, भर्ती परीक्षाओं में सुधार, बेरोजगारी, कथित भूमि घोटाले, यूसीसी, आदिवासी-दलित अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाएगी। कांग्रेस का कहना है कि वह जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार से जवाब मांगेगी।

 

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पशुपालन विभाग मुख्यमंत्री के पास आने पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल विभाग बदलने से व्यवस्था नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन विभागों की जिम्मेदारी पहले से मुख्यमंत्री के पास है, वे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं। पटवारी ने प्रदेश की गौशालाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर गोवंश की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.