दिल्ली जिमखाना क्लब पर विवाद, 500 पेड़ों की हरियाली पर मंडराया खतरा
Controversy , Delhi Gymkhana Club; greenery ,500 trees faces threat

दिल्ली के लुटियन जोन स्थित ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर विवाद गहरा गया है। केंद्र सरकार सुरक्षा और सार्वजनिक उपयोग के मद्देनज़र क्लब परिसर को खाली कराना चाहती है, जबकि इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में 28 जुलाई को होनी है। इस बीच सामने आई एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, 27 एकड़ में फैले क्लब परिसर में 51 प्रजातियों के करीब 486 बड़े और कई दशक पुराने पेड़ मौजूद हैं, जिन पर प्रस्तावित बदलाव का असर पड़ सकता है।

 

केंद्र सरकार का कहना है कि यह जमीन रक्षा अवसंरचना को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक है। वहीं, पर्यावरण को लेकर चिंता जताने वाले पक्षों का मानना है कि यदि परिसर का स्वरूप बदला गया, तो बड़ी संख्या में पेड़ों और हरित क्षेत्र पर असर पड़ सकता है। ऐसे में अब इस मामले पर सभी की नजर 28 जुलाई को होने वाली हाई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है।

Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.