Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी मुकाबला अब बूथ स्तर की रणनीति और जातीय समीकरणों पर केंद्रित हो गया है। भाजपा ने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में सभी 291 मतदान केंद्रों पर बूथ प्रभारी नियुक्त कर चुनावी 'वार रूम' तैयार किया है। विधानसभा क्षेत्र को 21 शक्ति केंद्रों में बांटकर उनकी जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों को सौंपी गई है। पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संपर्क बढ़ाकर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना है।
वहीं, कांग्रेस ने भी विभिन्न सामाजिक वर्गों को साधने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। दूसरी ओर भाजपा ने ब्राह्मण, क्षत्रिय, कुशवाहा, अनुसूचित जाति और जनजाति मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए संबंधित समाज के प्रभावशाली नेताओं को मैदान में उतारा है। प्रदेश के कई मंत्री और संगठन पदाधिकारी भी दतिया में डेरा डाले हुए हैं, जिससे साफ है कि दोनों दल इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मानते हुए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |