Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'हैप्पी आंगन ऑफ सिंहस्थ' अभियान के तहत जिले की पहली मॉडल आंगनवाड़ी का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत आने वाले समय में जिले की 1,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट, सुरक्षित और बाल-अनुकूल शिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह अभियान नोवल सोशल फाउंडेशन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके विस्तार में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत विभिन्न उद्योगों और संस्थानों की भागीदारी भी होगी। सरकार का लक्ष्य केवल आंगनवाड़ी भवनों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि उन्हें बच्चों के समग्र विकास के ऐसे केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और संस्कार पर समान रूप से ध्यान दिया जा सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |