Lock Upp 2 में पैमिला-वरुण के बीच तीखी बहस, टास्क के बाद बढ़ा विवाद
Pamela , Varun ,  Lock Upp 2; dispute , task.

रियलिटी शो 'Lock Upp 2' के हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान पैमिला और वरुण के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पैमिला ने वरुण पर आरोप लगाते हुए कहा, "तू मर्द नहीं, तूने मुझे मारा," और दावा किया कि टास्क के दौरान उनकी कुछ हरकतों से उन्हें ठेस पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वरुण ने उनके चेहरे पर पेपर मारने के बाद उन्हें "मेकअप का बॉक्स" कहकर मजाक उड़ाया, जिससे उन्हें बुरा लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

बाद में पैमिला ने स्वीकार किया कि गुस्से में उन्होंने वरुण का एक सीक्रेट बताने की बात कही थी, जिसे उन्होंने अपनी गलती मानते हुए दोस्ती का हवाला देकर मामला शांत करने की कोशिश की। वहीं, वरुण ने कहा कि उन्होंने जो भी किया, वह एक दोस्त और अच्छे सेलमेट के तौर पर किया था। उन्होंने इस विवाद को आगे न बढ़ाने की बात कहते हुए इसे यहीं खत्म करना बेहतर बताया।

Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.