भारत-इंग्लैंड मैच में साथ दिखे कृति सेनन और कबीर बहिया
 Kriti Sanon, Kabir Bahia, India-England match.

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ बिजनेसमैन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आए। दोनों को स्टैंड्स में साथ बैठकर मैच का आनंद लेते और टीम इंडिया को चीयर करते देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेडियम की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह कृति सेनन और एक अन्य दोस्त के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों की कई तस्वीरें वायरल होने लगीं। हालांकि, कृति सेनन और कबीर बहिया ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.