परिसीमन विधेयक पर विपक्ष में असमंजस, समर्थन की अटकलों पर राउत का इनकार
Opposition divided , Delimitation Bill; Raut, support

संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) कुछ शर्तों के साथ इन विधेयकों का समर्थन कर सकती है, हालांकि पार्टी के एनडीए में शामिल होने की कोई संभावना नहीं बताई जा रही। इस बीच, सुप्रिया सुले के हालिया संकेतों को भी इन अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि परिसीमन विधेयक पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भी तय नहीं है कि सरकार मानसून सत्र में विधेयक पेश करेगी या नहीं। राउत के मुताबिक, यदि विधेयक सदन में आता है तो INDIA गठबंधन के सभी सहयोगी दल बैठक कर सामूहिक रूप से अपना रुख तय करेंगे और फिलहाल समर्थन की खबरें सही नहीं हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.