सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल इलाज की मांग
Petition filed, High Court ,  Sonam Wangchuk

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के लंबे अनशन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वांगचुक को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में उपचार व पोषण दिया जाए। याचिकाकर्ता का दावा है कि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनका वजन करीब 8.5 किलोग्राम घट चुका है और अगले दो दिनों में उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

याचिका के अनुसार, सोनम वांगचुक 28 जून 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वह शिक्षा व्यवस्था में कथित खामियों और नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अब इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.