बद्रीनाथ धाम कथित चोरी मामला: आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त
Badrinath Dham , theft case, security arrangements

बद्रीनाथ धाम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से जुड़े कथित चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। BKTC के उपाध्यक्ष विजय कपरूवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक वैदिक सहायक का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की, जबकि उत्तराखंड सरकार ने भी वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अलग जांच टीम बनाई है। कपरूवान ने भरोसा जताया कि जांच पूरी होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। BKTC ने सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा विशेष सुरक्षा टीम तैनात करने की घोषणा की है। समिति का कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल पर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाया जाएगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.