CM विजय का मिनी इलेक्ट्रिक कार वाला वीडियो वायरल, ‘जन नायकन’ से पहले चर्चा में अभिनेता
CM Vijay ,  mini electric car, actor, Jan Nayakan

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चेन्नई सचिवालय में आयोजित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निवेश बैठक के दौरान वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast से जुड़े प्रतिनिधियों ने उन्हें VinFast VF 8 इलेक्ट्रिक SUV का एक मिनिएचर मॉडल भेंट किया। वीडियो में विजय इस छोटी कार के मॉडल को बड़े ध्यान और उत्साह से देखते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए उसे अपनी मेज पर रख दिया। उनका यह सहज अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो पर कई यूजर्स ने विजय की सादगी और स्वाभाविक प्रतिक्रिया की तारीफ की है। इस बीच उनकी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ भी चर्चा में है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से 'A' सर्टिफिकेट मिल चुका है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि अभी निर्माताओं ने नहीं की है, लेकिन कई वितरकों ने इसके 24 जुलाई को रिलीज होने की जानकारी साझा की है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 14 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.