Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को सफल पेशेवर होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार मां की भूमिका भी निभानी चाहिए। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें बचपन से ही देखभाल और पालन-पोषण से जुड़ी गतिविधियां पसंद थीं। उन्होंने इसे महिलाओं के स्वाभाविक गुणों से जोड़ते हुए कहा कि परिवार और अपनों की देखभाल करना उनके लिए खुशी की बात है।
अपने पोस्ट में कंगना ने भारतीय संस्कृति का भी उल्लेख किया और कहा कि महिलाओं को देवी, शक्ति, अन्नपूर्णा और माता जैसे रूपों में सम्मान दिया जाता है। उनके अनुसार, ये प्रतीक महिलाओं की सृजन, प्रेम और पालन-पोषण की क्षमता को दर्शाते हैं। आनंदीबेन पटेल के बयान और कंगना के समर्थन के बाद महिलाओं की भूमिका, करियर और परिवार के बीच संतुलन को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |