Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्म निर्देशक शरण शर्मा ने मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी कर ली। दोनों ने अपनी शादी के लिए वही तारीख चुनी, जिस दिन चार साल पहले उन्होंने अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। सनसेट वेडिंग में आकांक्षा ऑरेंज रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आईं, जबकि शरण ऑफ-व्हाइट बंदगला सूट में दिखाई दिए। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए आकांक्षा ने लिखा, "तू ना हो तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता।"
शादी के संगीत समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा की करीबी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'कल हो ना हो' के लोकप्रिय गीत 'माही वे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी के बीच दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |