मुंबई में टॉम हॉलैंड और क्रिस्टोफर नोलन ने ली चाय की चुस्की, 'द ओडिसी' प्रीमियर से पहले दिखी सादगी
Tom Holland , Christopher Nolan, sip tea , Mumbai

मुंबई में फिल्म 'द ओडिसी' के भारतीय प्रीमियर से पहले निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन एक स्थानीय कैफे में चाय पीते नजर आए। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मुंबई में 'द ओडिसी' के प्रीमियर से पहले चाय के लिए छोटा सा ब्रेक। एक बड़ी रात का इंतजार है, लेकिन चाय सबसे पहले!" तीनों की यह सादगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने इसे "रेड कार्पेट से पहले चाय का ब्रेक" बताया, तो किसी ने लिखा कि इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद भी नोलन की सादगी बरकरार है। वहीं, टॉम हॉलैंड का भारतीय अंदाज में चाय का आनंद लेते हुए नजर आना भी उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया।

 
Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.