Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली AIIMS के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी 11 पेज की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल बताई गई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का ट्विशा की गर्दन पर पाए गए लिगेचर मार्क से वैज्ञानिक मेल होने का उल्लेख है। हालांकि, रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है और इसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
यह दूसरा पोस्टमॉर्टम मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 24 मई को किया गया था। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और विभिन्न वैज्ञानिक व फॉरेंसिक परीक्षणों के बाद रिपोर्ट तैयार की। AIIMS के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने रिपोर्ट की सामग्री पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। अब CBI इस रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच करेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |