Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले एनडीए नेताओं ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि बांकीपुर भाजपा का मजबूत गढ़ है और यहां एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "अगर मैदान साफ है तो गोल कर लें, लेकिन उनसे गोल होने वाला नहीं है।" वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि "भगवान न करे कि प्रशांत किशोर चुनाव जीतें", और आरोप लगाया कि वे विधानसभा पहुंचकर केवल सरकार की आलोचना करेंगे।
एनडीए नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा संगठन के दम पर चुनाव लड़ती है और प्रत्याशी बदलने का फैसला पार्टी की रणनीति का हिस्सा है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि पहले की तरह इस बार भी जन सुराज के उम्मीदवार को सफलता नहीं मिलेगी। दूसरी ओर, बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |