‘मैं गांधी नहीं हूं, अपना हीरो खुद बनिए’, सोनम वांगचुक की आंदोलन में शामिल होने की अपील
Gandhi, own hero, Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk ने जंतर-मंतर पर चल रहे अनशन के दौरान लोगों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि वह न तो 21वीं सदी के गांधी हैं और न ही कोई बड़े हीरो, बल्कि एक सामान्य नागरिक हैं। उन्होंने लोगों से किसी एक व्यक्ति का इंतजार करने के बजाय खुद आगे आकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आग्रह किया। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल वांगचुक ने 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में भी लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

 

जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन में वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन का 14वां दिन है। आंदोलन से जुड़े स्वास्थ्य अपडेट के अनुसार, लगातार उपवास के कारण उनका लगभग 7.5 किलोग्राम वजन कम हो चुका है और उनका रक्तचाप 106/74 mm Hg दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अब उन्हें थकान महसूस हो रही है, लेकिन आंदोलन के उद्देश्य के प्रति उनका संकल्प कायम है। उन्होंने दोहराया कि किसी बदलाव के लिए केवल एक व्यक्ति पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.