टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप
TV actor Rohit Chandel ,arrested under , POCSO Act

 

टीवी अभिनेता Rohit Chandel को 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 जुलाई को उनके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुंबई के दहिसर स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। फिलहाल वह न्यायिक प्रक्रिया के तहत कस्टडी में हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (पीछा करना) और धारा 115(2) (चोट पहुंचाने के इरादे से हमला) के तहत भी मामला दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक, रोहित चंदेल कथित तौर पर नाबालिग को बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। जब लड़की ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उन्होंने दूसरे नंबरों से संपर्क करने की कोशिश की। आरोप है कि 5 जुलाई को उन्होंने नाबालिग को उसके घर के पास रोकने का प्रयास किया, उसका पीछा किया और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। मामले की जांच जारी है और अदालत में आरोपों की सुनवाई होनी बाकी है। गौरतलब है कि रोहित चंदेल टीवी शो 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना और 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव की भूमिका निभा चुके हैं। फिलहाल इन आरोपों पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.