Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाते हुए 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। मामला वर्ष 2010 का है, जब अभिनेता ने अपनी एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। बकाया राशि वापस नहीं करने और चेक बाउंस होने के बाद यह विवाद अदालत पहुंचा, जिस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, यदि राजपाल यादव जुर्माना जमा नहीं करते हैं तो उनकी सजा बढ़कर छह महीने हो सकती है।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राजपाल यादव के रवैये पर गंभीर टिप्पणी करते हुए उसे संदिग्ध बताया और राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अभिनेता ने बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें दोबारा जेल भेजने के निर्देश दिए। इस फैसले के बाद अभिनेता की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |