रथयात्रा की अलग तिथियों पर ISKCON से नाराज पुरी के गजपति महाराज
Puri

पुरी के गजपति महाराज एवं श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (SJTMC) के अध्यक्ष दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ISKCON द्वारा अलग-अलग तिथियों पर रथयात्रा और स्नान यात्रा आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह परंपरागत धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के विरुद्ध है तथा इससे भगवान जगन्नाथ की प्राचीन परंपरा प्रभावित होगी। गजपति महाराज ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

 

वहीं ISKCON का कहना है कि विदेशों में मौसम, स्थानीय परिस्थितियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर रथयात्रा की तिथियां तय की जाती हैं ताकि अधिक से अधिक लोग उत्सव में शामिल हो सकें। गजपति महाराज ने मध्य प्रदेश में प्रस्तावित रथयात्राओं पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से शुरू होने वाला नौ दिवसीय उत्सव है और इसका आयोजन निर्धारित तिथियों पर ही होना चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 10 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.