Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का छह दिन पुराना बयान फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव के बारे में पूछे जाने पर कहा था, "कौन है राकेश सिंह?" अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सिंह यादव को पार्टी ने सदस्यता देने के साथ ही प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। इसके बाद विजयवर्गीय का पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।
राकेश सिंह यादव ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर जीतू पटवारी और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा ने उन्हें तत्काल प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंप दी। पार्टी नेताओं का मानना है कि कांग्रेस संगठन और उसके अंदरूनी मामलों की जानकारी रखने वाले राकेश सिंह यादव भविष्य में भाजपा की ओर से कांग्रेस पर तथ्यात्मक तरीके से हमला करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |