अंशुला कपूर के रिसेप्शन में जाह्नवी की मेहंदी बनी चर्चा का विषय, 'शिखु' नाम ने खींचा सबका ध्यान
Janhvi

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक के साथ-साथ मेहंदी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी को स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। जाह्नवी ने रिसेप्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिनमें उनकी मेहंदी के डिजाइन में बारीकी से लिखा 'शिखु' नाम लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। 'शिखु' उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम है।

 

रिसेप्शन से जाह्नवी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह ढोल बजाते हुए समारोह का आनंद लेती दिखीं। इससे पहले भी वह कई बार शिखर पहाड़िया को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। वर्ष 2024 में फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने 'शिखु' नाम का नेकलेस पहना था। हाल ही में उनका एक नाइटसूट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर अंग्रेजी में लिखा था— "If lost, please return to Shikhar Pahariya" (अगर गुम हो जाऊं, तो कृपया शिखर पहाड़िया के पास लौटा दें)।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.