राजीव खंडेलवाल हुए भावुक, ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी सुन मांगी माफी
Rajeev Khandelwal,  apologizes , transgender Pooja Sharma Rekha.

टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना – घर की सुपरस्टार' के आगामी एपिसोड में सोशल मीडिया क्रिएटर और ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा अपनी जिंदगी के संघर्ष और अपनी पहचान को स्वीकार करने की प्रेरणादायक कहानी साझा करती नजर आएंगी। बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि बचपन से ही उन्हें महसूस होने लगा था कि उनकी पहचान दूसरों से अलग है और समाज से स्वीकृति पाने की राह बेहद कठिन रही। उन्होंने लोगों से ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और स्वीकार्यता देने की अपील की।

 

पूजा की कहानी सुनकर राजीव खंडेलवाल भावुक हो गए और उन्होंने राष्ट्रीय मंच से ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को इस समुदाय को समझने और सम्मान देने की जरूरत है। राजीव ने माना कि कई लोग अपनी पहचान खुलकर स्वीकार नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें समाज का डर होता है। उन्होंने पूजा के साहस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण दूसरों को भी आगे आने और अपनी पहचान के साथ सम्मानपूर्वक जीने की प्रेरणा देंगे।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.