पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा संकेत, 57% निर्यात पर टैरिफ हटाने की तैयारी
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10-11 जुलाई की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले वहां के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को दोनों देशों के लिए बड़ा आर्थिक अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि समझौता लागू होते ही न्यूजीलैंड से भारत को होने वाले 57 प्रतिशत निर्यात पर पहले दिन से ही कोई टैरिफ नहीं लगेगा। लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि इस कदम से न्यूजीलैंड के कारोबार को नई गति मिलेगी और द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

 

प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे। करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा होगी। दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने पर भी विचार करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.