पुरानी दिल्ली के पुनर्विकास को नई दिशा, 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम' के नाम से होगा विकास
Old Delhi

दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पुनर्विकास के लिए गठित शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम (IVPN) कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि निगम के माध्यम से पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई वार्षिक बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विरासत संरक्षण, आधारभूत ढांचे के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े कई अहम फैसले लिए।

 

बैठक में ऐतिहासिक चांदनी चौक के पुनर्विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार का विकास उसकी ऐतिहासिक पहचान, पारंपरिक स्वरूप और सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखते हुए किया जाए। साथ ही प्रतिदिन लाखों लोगों की आवाजाही को देखते हुए आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, बेहतर नागरिक सुविधाएं और आधारभूत ढांचे का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि पुरानी दिल्ली को विरासत और आधुनिकता के संतुलन के साथ विकसित किया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.